हर्षोल्लास के साथ मना.पं दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा..।.अखिल भारतीय जन संघ गोंडा की बैठक जिला अध्यक्ष श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय एवं उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुआ। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय जनसंघ के गोंडा इकाई के कार्यकर्ता और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही और अखिल भारतीय जनसंघ के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष गोण्डा, दीपक कुमार श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, अरविंद शाह प्रदेश महामंत्री, अजय कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, राम बुझारत वर्मा जी, अवधेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, राम तीरथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, बागिश दत्त द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, लाल जी मिश्रा जिला महामंत्री, नंद किशोर श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बलरामपुर, दीपक कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष बहराइच, हिम्मत बहादुर श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




