देश

देश में तेजी से घट रहे कोविड-19 के नए मामले, बीते 24 घंटे में 4184 नए संक्रमित मिले

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामले भी तेजी से घट रहे हैं। बीते 24 घंटों में 4,184 नए कोविड-19 संक्रमित मिले हैं। 104 और लोगों ने कोरोना महामारी के आगे हार मान ली। इससे पहले बुधवार को 4575 नए संक्रमित मिले थे। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश में कोविड-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 4,29,80,067 हो गया है।

मृतक संख्या भी बढ़कर 5,15,459 हो गई है। देश में सक्रिय केस 44,488 हैं और ये कुल मामलों के 0.10 प्रतिशत हैं। संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर फिलहाल 98.70 है। पिछले 24 घंटों में 6,554 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,24,20,120 पर पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 8,73,974 टेस्ट किए गए। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 77.60 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.48 पाई गई है। मंत्रालय के अनुसार देशभर में जारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.53 खुराक लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button