कला-साहित्य

धनतेरस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धनतेरस का पर्व है, आता कार्तिक मास ।

कृष्ण पक्ष में आगमन, त्रयोदशी दिन खास।।

सागर मंथन के समय, प्रकट हुए भगवान।

अमिय कलश है हाथ में, भक्त करें सम्मान।।

सिक्का रजत खरीद कर, पूजन कर लो आप।

है प्रतीक यह चाँद का, शीतल करे संताप।।

धन्वंतरि भगवान जी, दूर करें सब रोग।

पीड़ा तन की दें मिटा, इन्हें लगाओ भोग।।

धनतेरस की शाम को, दीप रखो तुम द्वार।

एक दीप धर आँगना, बढ़ता घर संसार ।।

दीपक का मुख हो सदा, दक्षिण दिशि की ओर।

दूर रहे भय मृत्यु का, मिटे मनस का शोर।।

धन के ईश कुबेर का, पूजन कर लो आप।

हो प्रसन्न यदि देवता, अर्थ मिटे संताप।।

गुड़ धनिया अरु धान का, आज सजाओ थाल।

श्री कुबेर की वंदना, करो बजा कर ताल।।

गीता देवी

जिला- औरैया

(उत्तर प्रदेश)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button