बाराबंकी
नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर वार्ड में सभासद ‘‘ज्ञानू‘‘ की देखरेख में कराया गया सैनिटाइजेशन का कार्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला सत्यप्रेमी नगर वार्ड में सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू‘‘ की देखरेख में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। ज्ञानू ने बताया होली के दूसरे सप्ताह से निरंतर सैनिटाइजेशन, चुनाकरण, ब्लीचिंग आदि का छिड़काव कार्य लगातार हो रहा है। वार्ड की निगरानी समिति द्वारा सर्वे का कार्य भी साथ साथ हो रहा है। इस अवसर पर वार्ड के सफाई नायक वीरेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।




