कला-साहित्य

नमन मंच

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिंदगी सुख-दुख की पहेली है

इससे जिओ जिंदादिली से

तो ये बन जाती सहेली है।

हंसना-रोना,खाना-पीना

सुख-दुख भी हैं चलते रहते

दुखों को भी हंसकर सह लेना

जैसे सुखों में खुश हो लेते।

जीवन का चक्कर चलता रहता

कभी धूप कभी छांव लेता

सभी रुके बिन चलते रहना

सब सही है यही तुम कहना।

ये जिंदगी हो जाएगी खूबसूरत

लगने लगेगी प्यारी सबकी मूर्त

बस इसको हंसकर जी लो

जितनी बची है,आनंद तुम ले लो।

करमजीत कौर, शहर-मलोट

जिला-श्री मुक्तसर साहिब,पंजाब

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button