कला-साहित्य

श्रृंगार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चूड़ी,बिंदिया और मेहंदी

हर नारी का श्रृंगार  है

ये बड़ी होकर तैयार रहती

जब आता कोई त्योहार है ।

पॉव में पायल पहन के चलती

माथे पर सिंदूर लगाती

नकली पायल पहन कर भी

ये भाग्यशाली कहलाती।

सूट,साड़ी, या घागरा पहन

ये औरत बड़ा इठलाती

खुशी की कमी ना रहती कोई

जब ब्याह-शादी में है जाती।

संग पिया के चले है बन-ठन

पॉव के साथ पॉव मिलाती

खुशी की कोई हद्द ना होती

जब पिया के संग चलती इठलाती।

सतगुरु मेरे श्रृंगार ये इसका

सदा ही तुम बनाए रखना

” कम्मो ” सबकी जोड़ी रहे सलामत

माथे सिंदूर सजाए रखना।

करमजीत कौर,शहर-मलोट

जिला-श्री मुक्तसर साहिब,पंजाब

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button