खाना-खजाना

नवरात्रि उपवास में बनाएं कुट्टू पनीर पकौड़ा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नवरात्रि का व्रत है तो भक्ति भाव के साथ ही सेहत पर भी ध्यान दें। व्रत में अनाज नहीं खाया जाता बल्कि फलाहार किया जाता है। ऐसे में फलाहारी व्यंजन को स्वादिष्ट तरीके से बनाने की रेसिपी आनी चाहिए। लोग व्रत में उबले आलू, दही, पनीर दूध , कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की बनी पूरियां खाते हैं। अभी तक आपने कुट्टू के आटे से बनी रोटी या पूरी खाई होगी लेकिन क्या आपने कुट्टू के आटे से बनी कोई और स्वादिष्ट रेसिपी खाई है। आज हम आपको कुट्टू के आटे का बना नवरात्रि स्पेशल पकौड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये रेसिपी झटपट तैयार हो जाएगी और खाने में स्वादिष्ट भी होगी। कुट्टू के आटे के पकौड़े में पनीर का भी इस्तेमाल होगा। इस व्यंजन को बनाना आसान है। व्रत में भूख लगने पर ये फलाहारी स्नैक्स आपकी भूख मिटाएगा। आइए जानते हैं कुट्टू पनीर पकौड़ा बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।

कुट्टू पनीर पकौड़ा की सामग्री

1 कप कुट्टू का आटा, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, पनीर, घी

कुट्टू पनीर पकौड़ा बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- ये फलाहारी डिश बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कुट्टू का आटा निकालकर उसमें सभी मसाले और सेंधा नमक मिलाकर पानी में खोलकर एक बैटर तैयार कर लें।

स्टेप 2- अब पनीर को पतले चकोर पीस में काट लीजिए।

स्टेप 3- पनीर की दो स्लाइस लीजिए। एक पर हरि चलनी लगाकर दूसरी से इसे कवर कर दें।

स्टेप 4- सभी पनीर के पीस इसी तरह तैयार करने के बाद कड़ाही में घी गर्म करें।

स्टेप 5- जो मिश्रण अपने तैयार किया था, उसमें पनीर पीस को डिप करें। फिर गैस पर गर्म हो रहे घी में फ्राई करें। पनीर को हल्का सुनहरा होने तक भूने।

पकने के बाद कड़ाही गैस से उतार दें और चटनी के साथ गर्मागरम व्रत के फलाहारी कुट्टू पनीर पकौड़े खाएं।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button