पंजाब

पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदलने का सिलसिला हुआ तेज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को कांग्रेस नेता और गढ़शंकर से दो बार विधायक रहे लव कुमार गोल्डी अपने समर्थकों नगर परिषद और ब्लॉक समितियों के सदस्यों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने के बाद गोल्डी ने कहा कि उनका हमेशा से कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व पर भरोसा रहा है। उन्होंने अपने समर्थकों को विश्वास में लेने के बाद पीएलसी में शामिल होने का फैसला किया।
गोल्डी ने कहा कि पंजाब को कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व की जरूरत है, क्योंकि उनके बाद आए ज्यादातर नेता पूरी तरह असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गृह युद्ध चल रहा है और ज्यादातर हलकों में कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सकेंगे। इस अवसर पर गोल्डी का पार्टी में स्वागत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक विशेष संदेश में कहा कि गोल्डी गढ़शंकर के बहुत ही सम्मानजनक राजनीतिक परिवार से हैं, जिनका देश की आजादी और राज्य के कल्याण में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके समर्थकों के साथ पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल होने वालों में, बरनाला से पार्षद धर्म सिंह फौजी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button