अपराध

पति ने पत्नी की फेसबुक-आईडी हैक कर डाली आपत्तिजनक पोस्ट,विरोध करने पर महिला को पीटा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि उसके पति ने उसकी अपतत्तिजनक फोटो फेसबुक में शेयर कर दी है। बताया है की जब वह ससुराल गई तो उसके कमरे में ताला लगा हुआ था। पत्नी ने जब कमरे की चाबी पति से मांगी तो उसने उसका मोबाइल छीन लिया। महिला ने 1090 में शिकायत दर्ज कराई।
पत्नी की शिकायत दर्ज करने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने एसपी को दी अपनी शिकायत में कहा कि जब वो बीते दिनों ससुराल पहुंची और पति से कमरे की चाबी मांगी तो वह गुस्से में आकर बुरी तरह पीटने लगा और मोबाइल छीन लिया। जेठ ने गले की चेन छीन ली। महिला ने बताया कि जब वो पुलिस चैकी पहुंची तो उसकी शिकायत पर पति को पकड़ लिया और फिर छोड़ दिया गया।
महिला का यह भी आरोप है कि घटना के पहले पति ने मेरा फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था, जिससे आपत्तिजनक पोस्ट की। इसके बाद शिकायत करने पर पति ने घर से निकाल दिया। वहीं डीएसपी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली की एक महिला ने ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया है, जिस पर तत्काल केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button