लखनऊ को आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संगठनों ने बनाया सेंटर, एटीएस की पूछताछ में गिरफ्तार आतंकियों और जेएमबी के सदस्यों ने किया खुलासा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ : यूपी में आतंकी संगठन आतंकी बनाने की पाठशाला चला रहे हैं। यह लोग स्लीपर सेल के तौर पर युवकों को धर्म और गजवा-ए-हिंद के नाम पर कट्टरपंथ की तालीम दे रहे है। जिससे वक्त आने पर इनसे कहीं भी और किसी भी प्रकार का आतंकी हमला कराया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, यह बात पिछले दिनों यूपी में हुई आतंकियों की धर-पकड़ के बाद हुई।
उनसे पूछताछ और रिमांड पर आए जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला की पूछताछ में हुआ। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने इस बार मुंबई-दिल्ली की जगह यूपी, एमपी और गुजरात को इस बार निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। क्योंकि यहां पर प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ मौजूदा सरकार के प्रमुख नेताओं का भी आना-जाना बना रहता है।
यूपी समेत पूरे देश में एटीएस की छापेमारी में साफ हुआ है कि पीएफआई की सक्रियता बढ़ी है। सुरक्षा एजेंसियों ने पड़ताल की तो जानकारी मिली कि पीएफआई यूपी में अपना स्लीपर सेल माड्यूल फिर से तेजी से सक्रिय कर रही है। पिछले दिनों हुई धरपकड़ में लखनऊ उनका सेंट्रल बनता नजर आया। लखनऊ में मलिहाबाद से लेकर कुर्सी (बाराबंकी) तक उनके अनुयायियों का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया गया है।
जिसमें युवाओं के साथ ही स्थानीय नेता, धर्म से जुड़े लोग और विदेशों में नौकरी करने वाले लोग है। इनके बीच होने वाली मीटिंग में संगठन से जुड़े लोग नवयुवकों को जिहादी साहित्य और भड़काऊ वीडियो के माध्यम से उनका ब्रेनवॉश कर रहे थे। जिससे वह आतंकी गिरोह के लिए काम करने के लिए तैयार हो जाएं। एटीएस की पिछली धरपकड़ में सामने आया था लखनऊ के साथ इन्होंने सहारनपुर और उत्तराखंड में भी अपने सब-स्टेशन बना रखे थे। जहां इनके स्लीपर सेल ठिकाना बनाए थे।
इसके पीछे यहां से दिल्ली और अन्य राज्य पहुंचने की कनेक्टिवटी अच्छी है। यूपी एटीएस बीते पांच सालों में इस नेटवर्क से जुड़े करीब दो दर्जन आतंकियों को अब तक पकड़ चुकी है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक मुफक्किर और उसके साथियों की मध्य प्रदेश में गिरफ्तारी के बाद उसका नेटवर्क लखनऊ में भी सक्रिय होने की बात सामने आई।
जिसके बाद लखनऊ से जेएमबी के संदिग्ध आतंकी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। इनके मंसूबों की पड़ताल के लिए मुफिक्कर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे उसके लखनऊ, सहारनपुर, उत्तराखंड और एमपी से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी और मनसूबों की जानकारी की जा सके। जिससे यूपी में सक्रिय इस संगठन के लोगों की धर-पकड़ और बड़ी योजना को विफल किया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां लखनऊ में दर्जन भर आतंकी, कई पीएफआई एजेंट और आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की धरपकड़ के चलते यह इनपुट मिलने के बाद फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वहीं इनसे जुड़े लोगों के विषय में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।




