लखनऊ

पत्रकारों के आवासों पर छापे हारती हुई भाजपा की निशानी, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा न्यूजक्लिक के पत्रकारों के आवासों पर छापेमारी को हारती हुई भाजपा की निशानी बताया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ईमानदार पत्रकारों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं। ये कोई नई बात नहीं है।ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ हर महीने ‘मित्र चैनलों को दिये जा रहे हैं, ये भी तो कोई छापे! दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मीडिया संस्थान ‘न्यूजक्लिक से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों के आवास पर छापेमारी कर उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने साथ ले गई।

इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले लिया। एक अन्य पत्रकार भाषा सिंह ने भी ‘एक्स पर लिखा,‘‘अंततः मेरे फोन से आखिरी ट्वीट। दिल्ली पुलिस मेरा फोन जब्त कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button