व्यापारियों से अवैध वसूली पर आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों से अवैध रूप से की गई वसूली- मुनेंद्र
फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी ने डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल अंदर गुप्ता के पदाधिकारी द्वारा अवैध रूप से बिंदकी में व्यापारियों से तीन- तीन हजार रुपए वसूल रहे हैं। कोरोना काल के बाद व्यापार की स्थिति खराब हो गई है और आदर्श व्यापार मंडल इसका विरोध करता है।
नगर अध्यक्ष बिंदकी ने कहा कि हमारे व्यापारी भाइयों ने की गई अवैध वसूली पर आरोप लगाया है जोकि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा की गई है। कैलाश शिव मंदिर समेत कई व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हम व्यापारियों से 33 हजार रुपए की अवैध वसूली की गई है जिसकी जानकारी होते ही आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बिंदकी मुनेंद्र तिवारी ने खुलकर विरोध किया है।




