पर्यावरण मित्र मण्डल ने चंद्रयान-3 की सफलता पर मिष्ठान वितरित किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
भारतीय वैज्ञानिकों ने विश्व में भारत का परचम लहराया: मुकेश शर्मा
सहारनपुर। पर्यावरण मित्र मण्डल से जुड़े पदाधिकारियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया। समिति के अध्यक्ष गुलशन अनेजा, महामंत्री मुरली खन्ना एवं कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मुकेश शर्मा ने कहा कि भारत अब दुनिया में पहला देश बन चुका है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर लैडिंग की है। इससे पूर्व तीन देशों ने चंद्रमा के उत्तरी पोल पर लैडिंग की है।
अब भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन चुका है। मुकेश शर्मा ने कहा कि यह देश के 140 करोड भारतीयों के लिए खुशी की पल है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई दी तथा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की गति प्रदान कर रहा है। अब भारत को विश्व गुरू बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष बतरा, राजीव जैन, पंकज, सोनू खालसा, पुनित सेठी, अनिल सैनी, नितिन अनेजा, दीपक खन्ना आदि मौजूद रहे।




