बॉलीवुड गपसप

पहले मराठी रीति-रिवाज से होगी फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी, फिर दो दिन बाद बनेंगे दूल्हा-दुल्हन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ये कपल काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल बीते तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर हैं। दोनों की 21 फरवरी को सिविल सेरेमनी होने वाली है। लेकिन अब रिपोर्ट्स की माने तो सिविल सेरेमनी से पहले ये दोनों को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। फरहान अख्तर और शिबानी खंडाला फार्म हाउस में शनिवार को शादी रचाएंगे। खबरों के मुताबिक शादी में कुछ करीब और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक कपल 21 तारीख को सिविल शादी करने से पहले 19 फरवरी को मराठी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। खबर ये भी है कि फरहान अख्तर दांडेकर का परिवार इन दोनों की शादी को लेकर काफी सतर्क है। क्योंकि वह नहीं चाहते की वह वेन्यू पर पहुंचें। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी के फंक्शन कैसे होंगे, यह अब तक क्लियर नहीं हो पाया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मराठी रीति-रिवाज से शादी होगी। फरहान अख्तर और शिबानी  की फैमिली कल शाम को शादी सेलिब्रेशन के लिए रवाना होगा और इन दोनों की शादी का फंक्शन पूरे एक दिन तक चलने वाला है।

वैसे खबर यह भी है कि 17 फरवरी और 18 फरवरी को होने वाले बैचलर पार्टी और प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारी शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर और उनके करीबी दोस्त करने वाले हैं। खैर, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के साथ-साथ अब उनके फैंस का भी इंतजार खत्म होते हुए कपल चंद दिन बाद शादी के बंधन में बंध जायेंगे। ये कपल कभी भी प्यार का इजहार करने से बिलकुल भी नहीं कतराते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button