कला-साहित्य

पीपुल्स प्रेजिडेंट -अब्दुल कलाम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मिसाइल मैन भारत देश की शान।

युवाओं के प्रेरणाश्रोत अब्दुल कलाम।

देश के रहे चहेते इनके लक्ष्य महान।।

जिनके कामों को दुनियां करती सलाम।।

घर सागर किनारे,  सपनें आकाश से आगे।

दिल, दिमाग और सोंच सपनों से आगे।।

सैद्धांतिक जीवन अंदाज निराले।

सरल व्यक्तित्व जिनकी पहचान।।

पथ-प्रदर्शक है अग्नि की उड़ान।।

भारत रत्न कलाम देश का हीरा।

गीता-कुरान में कभी न भेद किया।

हर धर्मों का करें सम्मान

जिनकी साफगोई व्यवहार कुशलता उनकी पहचान।

परमाणु ऊर्जा से है उनका गहरा नाता।

अग्नि,पृथ्वी मिसाइल का  श्रेय तुम्ही को जाता।।

सन 1998 में सफल पोखरण परमाणु परीक्षण।

महान वैज्ञानिक कलाम का भारत को अर्पण।।

कठिन दौर में जो कभी न हार माना।

दृढ़ इच्छाशक्ति से लक्ष्य-भेद साधा।

गरीबी के खोह से बाहर निकल

सर्वोच्च पद पर जा पहुंचा।

ग्यारहवें  राष्ट्रपति के रूप में  देश का मान बढ़ाया।

कलम की ताकत से कलाम बन गौरव पाया।

मौलिक रचना

देवप्रसाद पात्रे

मुंगेली, छत्तीसगढ़

मो.न. 9300085203

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button