कला-साहित्य

पिया मिलन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

 

लबों पर आज लब रख दो,

चाहतों का इजहार कर दो।

पिया मिलन की हर बेला में,

आज तुम सिंगार कर दो।

साथ तेरा पा खुश होती,

प्रेम की ऐसी बरसात कर दो।

साथ तेरा हो मधुर प्रियतम,

ऐसी कोई बात कर दो।

प्यार प्यार हो तेरी बातों में,

खो जाऊं मैं उन रातों में।

पायल की रुनझुन चूड़ी की खनक,

सांसो का श्रृंगार लिख दो।

मिलन की हर बात निराली,

ऐसा सुंदर एहसास लिख दो।

प्यार मिले जीवन भर तेरा,

चाहत अपनी मेरे नाम कर दो।

दिल में सजाऊँ जज्बात प्रिय,

भूलूं ना सुबह शाम प्रिय।

पिया मिलन की हर बात हो,

हम तुमको बस याद प्रिय।

              रचनाकार ✍️

              मधु अरोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button