जालौन

पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को मारी गोली हालत गंभीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। पुरानी रंजिश को लेकर छह हथियारबंद लोगों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनो युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े। आवाज सुनकर युवकों के परिजन व गांव के अन्य लोग भी मौकेे पर आ गए। हमलावर मौके से भाग गए। परिजनों ने घायलों को माधौगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन घायलों को लेकर ग्वालियर चले गए। सूचना पाकर पहुंची सीओ व थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।रेढ़र थाना क्षेत्र के सुलखना गांव निवासी बृजेंद्र सिंह सेंगर (35) मित्र इश्तियाक(40) के साथ रविवार की शाम गांव में स्थित दुकान पर गुटखा लेने गए थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे छह लोगों ने अवैध असलहों से बृजेंद्र व इश्तियाक को गोली मार दी। बृजेंद्र के जांघ व इश्तियाक की पीठ में गोली लगने से दोनों लहूलुहान हो कर गिर पड़े। गोली चलने से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर दोनों घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजनों ने आननफानन में घायलों को माधौगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर सीओ शाहिदा नसरीन थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची घटनास्थल पर पुलिस को एक कारतूस व दो खोखा बरामद हुए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ का कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा में लगभग पांच महीने पहले रणजीत जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें मृतक के पिता करन ने राजीव पंडित, बृजेंद्र सिंह सेंगर, राजू परिहार को आरोपी बनाया था। इसमें पुलिस ने राजू परिहार को जेल भेज दिया था। जबकि बृजेंद्र व राजीव स्टे पर जमानत पर है। मृतक का छोटा भाई दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। पुलिस गोलीबारी की घटना को इसी रंजिश से जोड़कर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button