गोंडा

पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तो को किया गया जिलाबदर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने ऐसे ही दो असामाजिक तत्वो 01. गिरधारी 02. रमाशंकर पुत्रगण रामशब्द निवासीगण बन्दरहा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद- गोंडा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button