बिन हिंदी संस्कार हमारे हो रहे बर्बाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हिंदी हमारी मातृ भाषा
यह हमारा दिल है हमारा सकून है
हमारे शरीर की नाड़ियों में
जो वह रहा यह वो खून है
हर वर्ष हम उसी तरह हिंदी दिवस मनाते है
जैसे दीवाली लोहड़ी के त्योहार आते हैं
हिंदी हमारी है घर की लाडली
सोचो हम उसके लिए क्या कर पाते हैं
अंग्रेज़ी के चक्कर में हम
मातृ भाषा छोड़ रहे
अपनी भारतीय संस्कृति से
हम क्यों मुंह मोड़ रहे
ए बी सी का राग अलापते
अ आ इ ई अब नहीं हैं याद
वन टू थ्री हम बच्चों को सिखा रहे
बिन हिंदी संस्कार हमारे हो रहे बर्बाद
एक दो तीन तो अब चंद
सरकारी स्कूलों में रह गए
बच्चों को ले गए प्राइवेट स्कूलों में
मां बाप भी अंग्रेज़ी की बाढ़ में बह गए
उनहत्तर और उनसठ में तो
हम फर्क नहीं कर पाते है
राष्ट्रगान भी पूरा आता नहीं
हिंदी में सौ तक की गिनती भूल जाते हैं
भरी सभा में हिंदी का चीर हरण हो रहा
भीष्म के साथ बाकी सब भी हैं खड़े मौन
शकुनि की चालों से अंग्रेज़ी का हो रहा वरण
सभा में सब मूर्ख है समझायेगा इन्हें कौन
यदि हमें मातृ भाषा हिंदी को बचाना है
तो अर्जुन को गांडीव उठाना होगा
हिंदी में खाता पीता उठता बैठता सोचता है हिंदुस्तानी
बस यह उसको समझाना होगा
रवींद्र कुमार शर्मा
घुमारवीं
जिला बिलासपुर हि प्र




