सीतापुर

पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर से चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम भुड़कुड़ा निवासी धनीराम भार्गव पुत्र सरजू प्रसाद के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल कर करीब 15 हजार रुपए नकद ,सोने की एक मांग बेंदी ,चांदी का एक कमर बिछुआ, एक चैन, पायल व कमर गुच्छा आदि समान को चोरी कर लिया। और वही प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख व थाने के चौकीदार के घर बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर करीब दो लाख की संपत्ति चोरी कर अज्ञात चोर फरार होने में सफल हो गए ।

और जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । तथा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपरोक्त मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । और पीड़ित धनीराम के भाई रामाधार रावत की पत्नी शिवदुलारी रावत पूर्व में ब्लाक पहला की प्रमुख भी रह चुकी हैं। और इनके भाई प्रकाश भार्गव सदरपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। ब्लाक प्रमुख के घर हुई चोरी के बाद से क्षेत्र के लोग में भी  दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

और वही ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर को चोर निशाना बना सकते हैं । तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी। इस संबंध में सदरपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। और  मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की गई है। जांच पड़ताल करने के बाद आवश्यक कार्यवाही  की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button