प्रतापगढ़

पूर्व मंत्री राजा भइया समेत दिग्गजों ने अर्पित की राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान को श्रद्धांजलि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कुण्डा, प्रतापगढ़। बाबागंज के महेवा मलकिया गांव में मंगलवार की शाम राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधान रहे जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी की स्मृति में शांति पाठ एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व मंत्री राजा भइया ने कहा कि सेना तथा गांव के लोगों की भलाई के लिए जनार्दन प्रसाद तिवारी के द्वारा कर्मठता एवं ईमानदारी से जनसेवा की अविस्मरणीय छाप छोडी गयी।

उन्होने कहा कि कई दशकों तक गांव के मुखिया के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी का योगदान नजीर दिखेगा। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल व बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने भी दिवंगत जनार्दन प्रसाद की स्मृति को नमन किया। वहीं राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर यादव, लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. ओपी शुक्ला, लालगंज चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, कुण्डा बार अध्यक्ष प्रेमचंद्र शुक्ल, लालगंज बार अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संयोजन आलोक चन्द्र त्रिपाठी व अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी पंकज ने किया। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता आनन्द त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर आनन्द प्रकाश शुक्ला, धीरज शुक्ल, आदित्य तिवारी, राजू तिवारी, प्रभाकर नाथ पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, काजू सिंह, इमरान अहमद, हनुमान प्रसाद पाण्डेय, मनोज शुक्ल, दिवाकर तिवारी, महेश शुक्ला, सोमनाथ मिश्र, डॉ. ललित दुबे, शैलेन्द्र मिश्र, संजय सिंह, हरीश सिंह, विकास पाण्डेय, शास्त्री सौरभ आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button