प्रतापगढ़

कुएं में समाया छात्र, कोहराम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। कुएं के पास अचानक पैर फिसल जाने से छात्र गहरे पानी में समा गया। छात्र की मौत की जानकारी परिजनांे को हुई तो कोहराम मच गया। लालगंज नगर के सांगीपुर वार्ड निवासी फूलचंद्र पाल का पुत्र आशीष पाल 23 स्नातक छात्र था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह घर के समीप कुएं के पास गया तो अचानक उसका पैर फिसल गया। छात्र कुंए के गहरे पानी में समा गया।

आशीष के कुएं मे गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो वह बदहवाश हो उठे। परिजनों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह से छात्र को कुएं से बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर ट्रामा सेण्टर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयों मे छोटा था। उसकी दो बहनें अंजली व अनुष्का का भी भाई की मौत पर रो रो कर बुराहाल दिखा।

घटना की सूचना पाकर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। दोपहर बाद मृतक छात्र का शव घर पहुंचा तो कोहराम फिर मच गया। दरोगा अनीस यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर केस दर्ज भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button