बाजार

पेटीएम को भारी घाटा, कंपनी ने किया ये बड़ा दावा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : ऑनलाइन भुगतान सेवा देने वाली Paytm की पेरेंट कंपनी Paytm ने वित्त वर्ष 2021-22 One97 Communications की चौथी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। इन आंकड़ों को देखें तो 31 मार्च 2022 को हुई तिमाही में पेटीएम को सालाना आधार पर 762.5 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इसमें 71.6 फीसदी का इजाफा हुआ है।

इस भारी घाटे के बावजूद भी कंपनी ने दावा किया है कि उसका कारोबार बिल्कुल सही रास्ते पर है और EBITDA के मामले में वो सितंबर 2023 से पहले ब्रेक-इवेन की हालत में आ जाएगी। अपने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में ऑपरेशन्स से 1541 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पाने में सफल रही है। यहां बता दें कि रेवेन्यू में जो उछाल आया है वो पिछले साल की समान अवधिक की तुलना में 89 फीसदी ज्यादा है। कंपनी चौथी तिमाही में ईबीआईटीडीए घाटा (ईएसओपी की लागत से पहले) 368 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 52 करोड़ रुपये ज्यादा है। इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का ईबीआईटीडीए घाटा 1,518 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 के 1,655 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में आठ फीसदी कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button