आजमगढ़

प्रशासन की चेतावनी मस्जिद व ईदगाह में 5 व्यक्ति से अधिक प्रवेश हरगिज ना करें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुबारकपुर आजमगढ। जिला प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन को आज पूर्ण रूप से लागू करते हुए लोगों को और विशेषकर मुस्लिम समुदाय को निर्देश दिया है कि वह ईद उल फितर की नमाज अपने अपने घरों में ही पढ़ें और मस्जिद व ईदगाह में 5 व्यक्ति से अधिक प्रवेश हरगिज ना करें अन्यथा मतवल्ली और इमाम पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में मुबारकपुर थाना प्रांगण मैं गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह और एस पी सिटी पंकज पांडे ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना संक्रमण का फैलाओ पहले से अधिक हो हो गया है इसे काबू में करना हम सबकी प्रथम जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद ही सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन में किसी भी धर्म स्थल में एक साथ 5 व्यक्ति से अधिक प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है इसलिए हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कल ईद के दिन कोई भी व्यक्ति निर्धारित सीमा से हटकर ईदगाह और मस्जिद में नहीं जाएगा और अपने अपने घर में ही रह कर ईद की नमाज अदा करेगा इसके लिए पहले से ही सभी इमाम मोतवल्ली को लिखित रूप से सूचित कर दिया गया है और ईद के दिन गाइड लाइन पर मुकम्मल अमल कराने के लिए पुलिस की व्यवस्था भी बड़े पैमाने पर की गई है। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजपति वैश व जे ई महावीर भारती थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button