आजमगढ़

मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ / महाराजगंज । पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ  द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 12-5-21 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव पीआरवी 1049 के कर्मचारीगण द्वारा दी गयी सूचना कि राजेसुल्तानपुर तिराहा अंग्रेजी शराब के ठेके के पास कुछ लोग शराब की दुकान खुलवाने को लेकर मारपीट कर रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 राकेश यादव, का0 रणजीत सिंह के साथ थाने से रवाना होकर रास्ते में पी.आर.वी. 1049 के कर्मचारीगण हे0का0 संजय सिंह का0 अवधेश यादव व चालक Hg राकेश मौर्या को साथ लेकर मौके पर पहुँचे तो घटना स्थल पर 1. गनेश चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे साकिन चकधनावा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 2. पंकज चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे साकिन चकधनावा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 3. अजय यादव पुत्र अज्ञात साकिन चकलाल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 4. चंचल मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा साकिन मनियारपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ व 3-4 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा शम्भू यादव पुत्र मूलचन्द यादव साकिन अशरफपुर बसारतपट्टी थाना कप्तानगंज के साथ मार पीट कर रहे थे । पुलिस बल द्वारा बीच बचाव करने पर गनेश चौबे व उसके साथी पुलिस बल के साथ हाथापाई करते हुए कार्य सरकार में बाधा डालने लगे तथा ये लोग हम पुलिस वालों को गाली गुप्ता, धमकी देते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे । जिससे पुलिस पार्टी को चोटें आयी व सरकारी गाड़ी का भी नुकसान हो गया । किसी तरह हम लोग अपने आप को बचाते हुए हल्का बल का प्रयोग कर गनेश चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे साकिन चकधनावा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को लगभग समय 23.30 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । मौके से गनेश चौबे के अन्य साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये । प्रकरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 140/21 धारा 147, 148,  323, 332, 353, 504, 506, 427 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

गनेश उर्फ गणेश चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे साकिन चकधनावा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 140/21 धारा 147, 148,  323, 332, 353, 504, 506, 427 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 राकेश यादव, का0 रणजीत सिंह व का0 रविकान्त थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।

नोटः- जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रो से 45 व्यक्तियो को 151 सीआरपीसी चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button