जालौन

फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। शादी के छह माह बाद ही नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले फिलाहाल मामला आत्महत्या का मान रहे हैं, लेकिन कारण नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है, पता कराया जा रहा है। ग्राम सुनहता निवासी रोशनी (22) पत्नी विकास शनिवार की दोपहर घर में अकेली थी। घरवाले खेत पर थे। देर शाम जब घरवाले वापस आए तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। पास पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। इंस्पेक्टर शिव गोपाल ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button