जालौन

मत प्रयोग कर ईमानदार जनप्रतिनिधि चुने मतदाता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया। एसआरपी इंटर कॉलेज में रैली को एसडीएम ने हरी झंडी दिखाई। रैली में एसआरपी इंटर कालेज, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कालेज, सेठ विंद्रावन इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखे बैनर, पोस्टर, तख्तियां आदि लेकर चल रहे थे। नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज की कक्षा 11वीं की छात्रा परी ने रैली में कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होने और हर हाल में अपने मत का प्रयोग करने की जरूरत है। नायब तहसीलदार विदित कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को बढ़ चढ़कर मतदान करना चहिए। रैली में सभी स्कूलों के प्रबंधन व स्टाफ के लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button