बाजार

फिर अपने निवेशकों को कंगाल कर रहा टाटा ग्रुप का यह शेयर, नहीं मिल रहे खरीदार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

टाटा ग्रुप की एक कंपनी का स्टॉक एक साल में ही अपने निवेशकों के एक लाख रुपये को करीब 15 लाख में तब्दील कर दिया। तीन साल में जिसने 5872 फीसद रिटर्न दिया। शेयर का भाव एक साल में 10.45 रुपये से 290.15 रुपये पहुंच गया, वह स्टॉक अब एक बार फिर अपने निवेशकों को कंगाल करने लगा है। जी हां। हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लि. (TTML) की।

इस कंपनी के शेयरों में एक साल पहले पैसा लगाने वाले निवेशक मालामाल हो गए, लेकिन जिन्होंने इस स्टॉक में एक हफ्ते या 3 महीने पहले पैसा लगाया है, वे कंगाली झेल रहे हैं। एक हफ्ते में उनकी पूंजी में 11.68 फीसद कम हो गई है और तीन महीने में तो उनका पैसा करीब 22 फीसद घट गया है। आज इस स्टॉक में केवल बेचने वाले ही दिख रहे हैं, खरीदार कोई नहीं है।

आज टीटीएमएल में लोअर सर्किट लगा है और स्टॉक 5 फीसद टूटकर 176.20 रुपये पर आ गया है। बता दें एक साल में इस टेलीकॉम कंपनी टीटीएमएल ने 1387 फीसद का रिटर्न दिया है।  यानी एक साल पहले जिसने भी एक लाख रुपये इसमें लगाए होंगे, उसका एक लाख 14 लाख 86000 रुपये हो गया होगा। क्योंकि, एक साल पहले इसकी कीमत 10.45 रुपये थी। बता दें 11 जनवरी को टीटीएमएल का शेयर अपने ऑल टाइम हाई 290.15 रुपये पर बंद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button