खेल

RR vs KKR IPL 2022: हार से बचने के लिए राजस्थान से भिड़ेगी कोलकाता, जानें कौन किस पर भारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आईपीएल 2022 का 30वां मुकाबला आज (सोमवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से कोलकाता की टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। आईपीएल 2022 की अंकतालिका में राजस्थान और कोलकाता के एकसमान छह-छह अंक है। लेकिन राजस्थान पांचवें और कोलकाता छठे नंबर पर काबिज है। कोलकाता ने छह में से तीन मुकाबले जीते हैं जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, राजस्थान ने पांच में तीन मुकाबले जीते हैं और दो में उसे हार मिली है।

आईपीएल इतिहास में कोलकाता और राजस्थान के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता का राजस्थान के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 25 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से कोलकाता ने 13 में और राजस्थान ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच का रिजल्ट नहीं आया है। वहीं, पिछले पांच मैचों में भी कोलकाता की टीम का बोलबाला रहा है। इन पांच मैचों में केकेआर ने तीन में जीत दर्ज की है जबकि राजस्थान को दो में जीत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button