उत्तर प्रदेशफतेहपुर

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की युवामोर्चा ने की मांग, दिया धरना

-राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्यवाही की उठाई मांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

-दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र दी जाए फांसी:  मधुराज

फतेहपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बंगाल में ममता सरकार के गुंडों द्वारा की जा रही आगजनी, लूट, बलात्कार एवम् हत्या किए जाने के विरोध में धरना देकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मांग की गई की तत्काल बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा की पश्चिम बंगाल में टीएमसी की बहुमत में सीटे जितने के बाद, वहां के भाजपा एवम् आम नागरिकों को जान से मारने, घर जलाने, बलात्कार करने के अलावा लूटपाट की वारदाते लगातार बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को ढूंढ ढूंढ कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। महिलाओं को उनकी आंखो के सामने बलात्कार कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। बहुत ही निर्दयता पूर्वक, असामाजिकता का परिचय टीएमसी के गुंडों द्वारा किया जा रहा है। कहा की भारतीय जनता युवामोर्चा मौजूदा स्थिति को देखते हुए तत्काल बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग करता है। मानवाधिकारों का हनन चरम पर है। मानवीय मूल्यों के दृष्टिगत क्रूरता की पराकाष्ठा को टीएमसी के गुंडों द्वारा पार किया जा रहा है, जिस पर तत्काल लगाम लगाना जरूरी है। मौजूदा परिवेश के दृष्टिगत कही जम्मू कश्मीर जैसे हालात न हो जाए, इसके लिए शीघ्र अति शीघ्र मिलिट्री लगा कर हालात पर काबू पाया जा सकता है। आज एक दिवसीय धरना देकर युवा मोर्चा तत्काल कारवाही की मांग करता है।
अपील की गई की इस क्रूरतापूर्ण क्रियाकलापों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में यथा संभव तुरंत ही राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, एवम् दोषियों को पकड़ कर फांसी की सजा सुनाई जाए। भारतीय जनता युवामोर्चा एक दिवसीय धरना के माध्यम से उपरोक्त मांग करता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, जिला महामंत्री सावन गुप्ता, जिला मंत्री आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, नगर अध्यक्ष राज वर्धन सिंह, विक्रम सिंह, किशन शुक्ला, विवेक मिश्र, राहुल वर्मा, अनुभव शुक्ला, करन चौधरी , ऋतिक ठाकुर, ऋतिक, गौरव गुप्ता, जगदीश शुक्ला, आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button