सेहत

बरसाती मौसम में इन चीजों को कह दें बिल्कुल ना, शरीर रहेगा एकदम फिट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में इंफेक्शन बहुत ही जल्दी फैलता है। इसलिए इस दौरान अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। बरसाती मौसम में ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए जो सेहत खराब करे। बरसाती मौसमें में सब्जियों और फलों में भी छोटे-छोटे कीड़े आने लगते हैं ऐसे में इनका सेवन करने से पहले अच्छे से चेक भी जरुर कर लेना चाहिए। आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन बरसाती मौसम में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

हरी पत्तेदार सब्जियां

बरसाती मौसम में तापमान में नमी होने के कारण बैक्टीरिया भी बहुत जल्दी आते हैं। खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां पर यह बैक्टीरिया जमने लगते हैं ऐसे में इनका सेवन करने से पेट में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इस मौसम में पालक, मेथी के पत्ते, पत्तागोभी, फूलगोभी जैसी सब्जियों से दूरी बनाएं। इनकी जगह आप करेला, घिया, तोरी और टिंडा जैसी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सलाद

इस मौसम में सलाद भी न खाएं। सलाद खाने बनाने के लिए कच्चे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इनमें जीवाणु और बैक्टीरिया बहुत जल्दी आते हैं। इसलिए इस दौरान कच्चा सलाद न खाएं। कच्चे सलाद की जगह आप पकी हुई सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों को पकाने से उनमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं।

फ्रिजी ड्रिंक्स

फ्रिजी चीजों का सेवन भी बरसाती मौसम में करें। गर्मी और उमस भरे मौसम में फ्रिजी ड्रिंक्स का सेवन सही साबित होता है वहीं फ्रोजन फूड्स भी बनाने आसान होते हैं और इनका स्वाद भी अच्छा होता है। परंतु बारिश के मौसम में यह आपके पेट में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। इसलिए इस मौसम में फ्रिजी ड्रिंक्स की जगह नींबू पानी, जलजीरा जैसी हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स का सेवन करें।

दही ना खाएं

मानसून में दही भी नहीं खाना चाहिए। इस मौसम में इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक होता है क्योंकि यह ठंडी होती है और इस दौरान यह साइनसाइटिस जैसी समस्या को बढ़ा सकती है। इसके अलावा दही खाने से इस दौरान पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है और पेट खराब  भी हो सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में दही खाने से परहेज करें।

बाहर का खाना न खाएं

मानसून में स्ट्रीट फूड और स्टॉल का खाना भी  न खाएं। बरसाती मौसम में बैक्टीरिया और फंगस होने के कारण इन फूड्स में बैक्टीरिया जा सकते हैं। इसके अलावा बाहरी जूस भी इस मौसम में पीने से टाइफाइड, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए बरसाती मौसम में जूस न पीएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button