उत्तर प्रदेशफतेहपुर

बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 1001 दीप दान व किया गया माल्यार्पण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। भारत रत्न परमपूज्य बाबा भीमराव अंबेडकर जी की आज 14 अप्रैल की जयन्ती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर 1001 दीप जलाकर  गोविन्दपुर गांव में बाबा साहेब के अनुयायियों के साथ माल्यार्पण  किया  व कोविड – 19 का पालन करते हुए मिशन सुरक्षा परिषद के प्रदेश सचिव मध्य प्रभारी फतेहपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने  कहा कि बाबा साहेब देश और दुनिया मे सबसे ज्यादा शिक्षित थे साथ ही उन्होंने समाज के दलित ,पिछड़े, अल्पसंख्यक ,गरीब,किसान नौजवान व मजदूरों को समान दर्जा मिले इसके लिए उन्होंने समाज के पिछड़े व अन्य बिखरी हुई हजारों जातियो से कहा था कि जाति से जमात व जमात से समाज व समाज से संगठन व संगठन से सरकार बन सकती है , आज के मौजूदा परिवेश में आने वाली 2022 की विधानसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अम्बेडकरवादी व लोहियावादी विचार धारा के तहत समाजवादी पार्टी व मिशन सुरक्षा परिषद मिलकर सरकार बनाएंगे । श्री गुप्ता जी ने समाज के तमाम जातियों से एकजुट होने का आवाहन किया व  मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गंगाराम अम्बेडकर जी के साथ मिलकर बाबा साहेब के अधूरे सपनों को पूर्ण करने का सभी ने संकल्प लिया । इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर आगामी चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भी संकल्प लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button