फतेहपुर

बारिश से दो मकान गिरे, गृहस्थी मलबे में दबी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के आशापुर गांव में गुरुवार सुबह आठ बजे बारिश से सीलन से दो मकान गिर गए हैं। दोनों परिवारों की गृहस्थी मलबे में दब गई है। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर साफ सफाई, मवेशियों को चारा पानी, दैनिक कार्यों में व्यस्त थे।

आशापुर गांव निवासी प्रभाकर कश्यप और श्रवण कश्यप के अगल-बगल मकान है। हादसे के वक्त दोनों परिवार बाल बाल बचे। रात में परिवार के सभी सदस्य इन्हीं मकानों में सोए थे। अगर रात में हादसा होता तो परिवार के लोग हादसे का शिकार हो सकते थे। पूर्व प्रधान राजेश सिंह चौहान ने बताया उप जिलाधिकारी बिंदकी को अवगत करा दिया गया है। राजस्व लेखपाल मौके पर जांच के लिए पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button