फतेहपुर

बिंदकी में भगवान श्री जगन्नाथ जी की निकली गई भव्य शोभायात्रा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। बिंदकी नगर के महाजनी गली स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा गाजों बाजों के साथ पुष्प वर्षा सहित यात्रा के व्यवस्थापक सोनू गुप्ता बैटरी वालों की देखरेख में निकाली गई आयोजित शोभायात्रा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शामिल होकर श्री भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना की आयोजित शोभायात्रा नगर के मुगल रोड मोहल्ला कटरा बजरिया खजुआ चौराहा फाटक बाजार किराना गली लोहाई गली बजाजा गली गांधी चौराहा अंबेडकर चौराहा ललौली रोड आदि विभिन्न मार्गो से गाजों बाजों के साथ निकाली गई।

भक्तों ने पूजा पाठ कर जयकारा लगाते हुए श्री भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया आयोजित शोभायात्रा में मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र जोरदार आतिशबाजी भगवान शंकर पार्वती नृत्य करते हुए भगवान श्री कृष्ण राधा नृत्य करते हुए  श्री बजरंगबली हनुमान गीत में नृत्य करते हुए तथा विभिन्न प्रकार की भगवान के अवतार के स्वरूपों की झांकियां आयोजित शोभायात्रा में विराजमान थी जगह जगह पर नगर के संभ्रांत लोगों ने जलपान ठंडा शरबत आज की व्यवस्थाएं शोभायात्रा के भक्तों के लिए की हुई थी।

आयोजित शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम थे क्षेत्राधिकारी बिंदकी सुशील कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिंदकी अरुण कुमार चतुर्वेदी एसएसआई अर्जुन सिंह कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी उप निरीक्षक धीरेंद्र पांडे रितेश राय रणधीर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ तथा पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था आयोजित शोभायात्रा में देख रहे थे। आयोजित शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए गाजे-बाजे बाघ यंत्रों के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी को ठाकुरद्वारा मंदिर पर पूजा अर्चना कर विराजमान कर दिया गया आयोजित शोभायात्रा में मुख्य रूप से श्री भगवान जगन्नाथ कमेटी के पदाधिकारी राधेश्याम तिवारी राधे बाबा सोनू गुप्ता बैटरी वाले गोल्डी तिवारी रिंकू तिवारी कुलदीप गुप्ता संदीप पटेल राहुल गुप्ता अभिलाष सैनी सौरभ अग्निहोत्री अंशुल ठाकुर उत्कर्ष गुप्ता बीमा बचत बाजार अश्विनी मिश्रा शिवम दुबे हर्षित तिवारी अनुज शुक्ला राजेश शुक्ला व ग्राम प्रधान जनता सहित जगन्नाथ जी गोपाल मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से निर्वाह करते हुए आयोजित शोभायात्रा को सफल बनाया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती राधा साहू चेयरमैन प्रतिनिधि रामकुमार साहू जय कुमार साहू समाजसेवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र ओमर मोना भैया डॉ0 राजेश कुमार गुप्ता राजा भैया नगर पालिका परिषद बिंदकी के सभासद अनिल सोनकर सूर्या भाई सुनील सोनकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल तिवारी संगीता तिवारी सोमवती निषाद रचना हुसैन अशोक गुप्ता कल्लू भैया कोल डिपो  समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता गौरव गुप्ता नगर पालिका परिषद के सभासद कमलेश ओमर अनूप ओमर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्निहोत्री संदीप अग्निहोत्री सहित भारी संख्या में भक्तगण आयोजित शोभायात्रा में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button