अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। बिंदकी फतेहपुर नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे से 8:00 तक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें की विद्यालय के बच्चों एवं विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु बहनों सहित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गुप्ता राजा भैया प्रबंधक जय कृष्ण ओमर जी अनिल ओमर जी रामप्रकाश लोहिया जी विकास गुप्ता जी विजय शंकर गुप्ता गोवर्धन जी तथा समस्त विद्यालय के पदाधिकारियों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे इसके अलावा डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता संजय ओमर समाजसेवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना भैया तथा पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने मी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर में योगासन किया आयोजित योग शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि योग करने से शरीर मन और आत्मा को स्वस्थ तथा सुरक्षित करने का माध्यम है जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है यह विश्व को भारत द्वारा दी गई एक अमूल्य धरोहर है योग करने से मनुष्य स्वस्थ एवं निरोगी रहता है।




