बिटिया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बनके परी नन्हीं सी बिटिया ,
जब आँगन में आती है।
मन्द- मन्द मुस्कान देखकर,
मईया खुश हो जाती है।
पर पापा के माथे पर,
चिन्ता की लकीरें दिखती हैं।
दादी की बातें भी थोड़ी,
सहमी-सहमी लगती हैं।
क्यों होता है ऐसा,
क्या बिटिया होना पाप है।
क्या दहेज के कारण ही,
सबसे बड़ा अभिशाप है।
क्यों बिडम्बना ऐसी है,
क्यों तिरस्कार हीं मिलते हैं।
जबकि बिटिया के कारण हीं,
फूल वंश के खिलते हैं।
कब समझेगा यह समाज,
इस नारी की गरिमा को।
सृष्टि का संचार करने वाली,
शक्ति की महिमा को।
नहीं रहेंगी अगर नारियाँ,
क्या जहांन रह पाएगा।
बागवान की बगिया में,
क्या फूल कोई खिल पायेगा।
कर बद्ध निवेदन है मेरा,
जन-जन से बस यह कहना है।
नारी का सम्मान करो,
ये प्रकृति का अद्भुत गहना है।
जीने का अधिकार इन्हें दो,
जीने दो सम्मान से।
एक दिन मिल जाएगी खुशियाँ,
इनकी नई पहचान से।
अलका केशरी ‘आरिया’
सोनभद्र-उत्तर प्रदेश




