॥ बदरिया ॥

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बदरिया गगन पे तुम आना
गगन में आकर छा जाना
धूप से जग को बचाना
तपिश से राहत दिलवाना
गरमी से सूख रहा है प्राण
जल रहा है धरती आसमान
ठंडक छोड़ भागा मैदान
बदरिया तूँ हो जा मेहरवान
बदरिया ज्लदी से आना
बरखा को साथ ले आना
ठंडी हवा भी बहा जाना
धरती को जल से नहलाना
बदरिया सुन ले मेरी पुकार
जीव जन्तु लगा रही सब गुहार
बन के आ जा बसंत बहार
भीगो दे खेत संग बहियार
बदरिया सूरत दिखलाना
काली मेघा बन कर आना
सावन की फुहार बरसाना
मौसम खुशगवार बना जाना
हवा की रौद्र रूप का प्रहार
तपिश से जल रहा संसार
लू की चल रही है बयार
बैचेन हैं हम मानव इस बार
बदरिया विनती हमारी सुनना
विनती पे अमल जरूर करना
हमारी हसरत पुरी करना
जग को गरमी से राहत देना
बदरिया पूरब से आना
पूरवी हवा साथ लाना
प्रकृति को जल से नहलाना
प्यास धरती की बुझा जाना
उदय किशोर साह
मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार
9546115088




