कला-साहित्य

बिना गुरु के ज्ञान कहां

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्रह्मा ने रचा ये सृष्टि सारा,

और रचाए मानव प्यारा,

मेरे माटी के पुतले को,

गुरू कुम्हार सा तराशे मन को,

साम,दाम और दंड, भेद समझा कर,

रहस्य  सब इस जग के बतला कर,

झूठे हैं ये रिश्ते नाते,

गुरु ही सद्गति, सद मार्ग दिखाते,

परहित, पर सेवा ही है मानव धर्म,

गुरू की महिमा पर ही निर्भर सत्कर्म,

साक्षी है इतिहास हमारा,

बिना गुरु के ज्ञान भी हारा,

जाने सरोवर गुरु की महिमा,

गुरू बिना ज्ञान कहां है।।

सुनीता सिंह सरोवर

देवरिया, उमानगर

उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button