कला-साहित्य

बुलन्द भारत की तस्वीर।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अब हम-सब स्वतंत्र हैं,
यही आज़ का गणतंत्र है,
बुलन्द भारत में,
चन्द्रयान की सफलता,
सफलतम कृतियों में,
अद्भुत एक उन्नत वैज्ञानिक तन्त्र हैं,
धड़कनों का सौन्दर्य बनकर,
देश-भर में उभर कर आया है,
वैज्ञानिक उपलब्धियों का यह चन्द्रयान,
खूबसूरत और आकर्षक,
बुनियाद को ताकतवर बनाया है,
उदयमान भारत को आजादी दिलाने वाली,
ताक़त का यह एक वृहद व अपूर्व आह्वान है,
यह देश को गौरवान्वित करने के साथ ही,
देश का खूब मान और सम्मान बढ़ाया है,
नये भारत की नवीन उड़ान भरने में,
यह हमें अद्भुत शक्ति देंगी,
मजबूत इरादों से सना,
भारतीय ताक़त बढ़ेगी,
यह सुनहरा मौका नहीं,
एक अनूठा इतिहास बनाया है,
स्मृतियां और सुकून देने वाली,
ताक़त बनकर देश में,
जनजन तक यह सुखद ,
अहसास जनजन तक पहुंचाया है,
यह अद्भुत अनुभव नहीं,
सफलता की राह है,
ज़िन्दगी में पहली बार,
दिखलाता हमें एक उन्नत प्रयास,
एक उल्लसित मन में सुकून देने वाली,
बेहतरीन सुनहरा रंग है,
हमेशा सकारात्मक सोच और निष्ठा का,
सबमें भरता उमंग है,
विक्रम लैंडर देश के लिए,
एक अनूठा और अनमोल उपहार है,
वैज्ञानिकों के द्वारा दिया गया,
सबसे खूबसूरत व बेहतरीन संस्कार है।
अमृतलाल की कामयाबी से खुश हो रहा है देश,
वैश्विक स्तर पर भारतीयता का,
बढ़ रहा है खूब सम्मान,
उपलब्धि हासिल करने में बढा रही है जोश।
साऊथ पोल पर पहुंचने वाले पहले बनें हम,
वैश्विक स्तर पर भारत ने दिखाया,
दुनिया में हैरतअंगेज करतब और दम

डॉ० अशोक,पटना, बिहार।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button