बाजार
शेयर बाजार में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 404 अंक गिरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नयी दिल्ली : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद घरेलू शेयर बाजार में भी बिकवाली दिखी। इस दौरान सेंसेक्स में 400 अंकों जबकि निफ्टी में 100 अंक की गिरावट दर्ज की गई। रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक के ब्योरे में मुद्रास्फीति के जोखिम का संकेत दिए जाने और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से वैश्विक केंद्रीय बैंकों की बैठक में स्पीच दिए जाने से पहले शुक्रवार के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।



