कला-साहित्य

समीर पर छंद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

किसान तो महान है,किसान से जहान है।
किसान रूपवान है,किसान वेगवान है।।
किसान देवरूप है,किसान धीर वीर है।
किसान से सुहावना,बहे सदा समीर है।।

समीर दो समाज को ,बहार दो समाज को।
करो भला समाज का,सुधार दो समाज को।
नई-नई हवा चले,नई नई फिज़ा पले।
नहीं कभी हवा रुके,नहीं कभी ख़िजा़ं पले।।

सुखी रहो,जहाँ रहो,समीर से बहा करो।
करो नहीं,कभी बुरा,दुखी नहीं रहा करो।।
करो नहीं कभी बुरा,बनो भले,जगे रहो।
सदा सुनो,सदा गुनो,भला करो,सगे रहो।।

नहीं लगे मुझे बुरा,सदा लगे भला मुझे।
सभी मुझे लगें भले,कभी नहीं छला मुझे।।
हवा बनो हवा बनो,बहा करो सुखी रहो।
सदा यहाँ विहान है,नहीं कभी दुखी रहो।।

ख़ुमार में जहान है,अभी सभी जवान हैं।
अभी नहीं मुकाम है,अभी सभी महान हैं।।
समीर तो कहे यही,सुधार का पयाम है।
अभी अनेक काम हैं,अभी नहीं सलाम है।।

समीर का मिज़ाज है,सुवास को बिखेरना।
गली-गली बहार को,उजास को उकेरना।।
सभी सदा गुणी रहें,सभी यहाँ कुलीन हों।
सभी बनें भले यहाँ,सभी यहाँ ज़हीन हों।।

प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे
प्राचार्य
शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
मंडला(मप्र)-481661

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button