बॉलीवुड गपसप

बॉलीवुड में फीस को लेकर चल रहे भेवभाव पर कीर्ति कुल्हारी ने रखी अपनी राय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इन दिनों बॉलीवुड में एक विवाद चल रहा है जिसमे अब तक एक्ट्रेसेस जुड़ चुकी है। ये विवाद जुड़ा है फीमेल एक्टर्स को मेल एक्टर्स के मुकाबले कम फीस देने को लेकर। अब तक यही देखा गया है कि हमेशा मेल एक्टर को ज्यादा फीस दी जाती है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हरी की राय इससे अलग हैं। कीर्ति ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें ज्यादाकर प्रोजेक्ट्स में मेल एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा भुगतान किया गया है। कीर्ति ने कहा, मेरी राय में मुझे पक्का लगता है कि जिन प्रोजक्ट का मैं हिस्सा हूं और जिन प्रोजेक्ट में मैं लीड कर रही हूं उसमें मुझे मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस दी जा रही हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, ष्मैं इस बारे में नंबर तो नहीं बता सकती लेकिन मैं नॉर्मली ऐसा मानती हूं कि जिसमें मैं लीड कर रही हूं उसमें मुझे ज्यादा फीस दी गई।

वहीं कीर्ति के जवाब पर एक्टर जयदीप अहलावत ने मजाक में कहा कि कीर्ति को अपने प्रोजेक्ट के लिए मिलने वाली फीस के बारे में खुलासा करना चाहिए। जिस पर सयानी गुप्ता भी तालियां बजाने लगीं। सयानी गुप्ता कीर्ति कुल्हारीके साथ फोर मोर शॉट्स प्लीज में दिखाई दे चुकी हैं। वहीं इस बारे में बात करते हुए सयानी गुप्ता ने अलग ही बात कही। उन्होने कहा कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें कहा था कि श्मेल एक्टर्स को महिलाओं से ज्यादा फीस देना नॉर्मल बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button