आजमगढ़

ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिलरियागंज । स्थानीय ब्लॉक स्तरीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय गुलवागौरी के मैदान में डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित  करके किया एवं ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लिया।मशाल दौड़ के बाद प्रतियोगिता शुरू की गयी।

प्राथमिक के पचास मीटर बालक की दौड़ में पवन बरनापुर विद्यालय प्रथम स्थान ,ताजिब तेज़पुर विद्यालय द्वितीय स्थान,बालिका में चालाकपुर की संगीता प्रथम, भलुवाई की अंशू यादव द्वितीय,पीटी प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय दोर्जी प्रथम,प्राथमिक विद्यालय पटवध कौतुक द्वितीय स्थान,जूनियर पीटी में बालक व बालिका दोनों में जोलहा जमुआ प्रथम स्थान पर रहा।

प्राथमिक वर्ग के लोक गीत में प्राथमिक विद्यालय दोर्जी प्रथम स्थान,लोकगीत जूनियर वर्ग में जोलहा जमुआ प्रथम स्थान पर रहा।लोक नृत्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर प्रथम स्थान,एकांकी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरजी प्रथम स्थान पर रहा।रंगोली प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर प्रथम स्थान व जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर प्रथम स्थान पर रहा।

इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा,रामबदन यादव,धर्मेंद्र मिश्रा, महेंद्र पूरी,संजय सिंह,धर्मेंद्र यादव,सूर्य कुमार राय,श्रीकांत यादव,हरिश्चंद्र,आशुतोष मिश्र, कपिलदेव सिंह,प्रमोद कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button