मऊ

स्व० इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया प्रतिज्ञा यात्रा शुरू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

घोसी (मऊ)। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजमगल यादव के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को कल्यानपुर स्थित  स्व० इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हुई। जो लगभग आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर पीढ़वल मोड़ पर समाप्त हुई।

इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेसियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर कोसने के साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस को जिताने का अपील भी की। प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान पीढ़वल मोड़ पर हुई नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो बिजली बिल माफ़ करेंगे ।

मंहगाई के मुद्दे पर विफल भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने को जनता से अपील किया।कहाकि भाजपा सरकार मे डीजल, पेट्रोल, सरसों तेल सहित सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू  रहें हैं फिर भी सरकार मूकदर्शक बनी हुई है ।ऐसे में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा भगाओ देश बचाओ के जमकर नारे भी लगाये।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजमगल यादव ने कहाकि देश में जब जब भाजपा की सरकार आयी है,तब तब देश में मंहगाई सारी हदें पार कर लेती है।जनता को चाहिए कि आगामी चुनाव में ऐसी सरकारों को जड़ से उखाड़ फेके।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इन्तेखाब आलम,पूर्व विधायक नसीम अहमद, ओमप्रकाश ठाकुर,पूर्व ब्लाक प्रमुख जयहिन्द यादव,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजमगल यादव, आफताब आलम, अजय यादव, हरेंद्र यादव,एचसी दुर्गेडकर,चम्पा भारद्वाज आदि सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button