फतेहपुर

भाजपा युवा मोर्चा ने फिर जिलाध्यक्ष बने मधुराज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में मधुराज विश्वकर्मा को घोषित कर दिया। जैसे ही यह घोषणा हुई, युवाओं में उत्साह अपने चरम पर था। बिंदकी नगर के सभी चौराहों पर ढोल ताशों के साथ-साथ पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के आवास पर शुभकामनाएं देने वालों की भी कमी नहीं रही। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत राष्ट्रीय नेतृत्व का युवाओं के प्रति झुकाव जीत की ओर पथ प्रदर्शित करेगा। जिलाध्यक्ष की माने तो जनपद का युवा एकजुट होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर दम लेगा। जनपद के प्रत्येक विधानसभा समेत मंडल स्तर एवं बूथ स्तर तक की कमेटियां घोषित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, विमलेश पांडेय, जिला मंत्री आशीष तिवारी, उदय प्रताप सिंह, मृदुल शुक्ला, रोहित कश्यप, प्रशांत उमर, सत्यम अग्रवाल, पीयूष पाल, रितिक विश्वकर्मा, आभाष मिश्रा, कंचन सिंह, योगेश सिंह, धर्मेंद्र सिंगरौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button