गोंडा

भाजपा सपा कार्यकर्ता भिड़े, सपा कार्यकर्ता के सिर में लगी चोट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

करनैलगंज(गोंडा)। विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कैथौली बूथ संख्या 85 पर रविवार दोपहर बाद मतदान के दौरान भाजपा व सपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें सपा कार्यकर्ता के सिर पर गंभीर चोट लगी। बताया जा रहा है कि ग्राम कैथोली के मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता मनोज दीक्षित एवं सपा कार्यकर्ता कृष्ण पाल शर्मा के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हो गया और घंटो तक विवाद चलता रहा। उसी बीच भाजपा कार्यकर्ता ने सपा कार्यकर्ता के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। कृष्णपाल शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर मनोज दीक्षित के विरुद्ध तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्रप्त होने पर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button