गोंडा

भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने निकाला तिरंगा यात्रा रैली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर,(गोण्डा)। बुधवार को आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र के मुसेगंज चौराहा से मनकापुर बाजार होते हुए झिलाही चौराहा तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। रैली में विधायक रमापति शास्त्री भी शामिल हुए यह रैली मुसेगंज चौराहे से शुरू होकर मनकापुर बाजार शास्त्री नगर ,राजाकोट से ब्लाक होते हुए झिलाही चौराहे तक पहुंची। कार्यकर्त्ताओ हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जयजयकार, वंदे मातरम, वीर सेनानी, अमर बलिदानी अमर रहे, अमर रहे का नारा लगाते हुए रैली समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच देशभक्त नागरिक अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता,ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी,सभासद/जिला किसान मोर्चा जिला मंत्री,बब्लू सोनी, मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, जिला भाजपा नेता राजीव रस्तोगी,पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, विधायक प्रतिनिधि जनार्दन तिवारी ,पीआरओ वेद प्रकाश दुबे ,जिला पंचायत सदस्य जनार्दन वर्मा,जिला कार्यसमिति सदस्य केके सिह,प्रधान केके वर्मा, बब्बू सिंह ,अनूप सिंह,अभिषेक सिंह ,अनिल वर्मा ,प्रदीप वर्मा, अंकित सिंह युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button