देश
भारत में कोविड-19 के 70,421 नये मामले, 3921 और लोगों की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,421 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,10,410 हो गई। देश में 74 दिन बाद संक्रमण के इतने कम मामले सामने आए हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी करीब दो माह बाद, 10 लाख से कम हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3,921 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,74,305 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 9,73,158 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.30 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 53,001 की कमी आई है।




