कला-साहित्य

भोले को साध लिया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जिसने भोले को साध लिया,
अपने जीवन में भक्ति से,
मन गंगा-सा पावन होता,
भोलेनाथ की शक्ति से।
जिसने भोले को …
मन की सारी व्याकुलता भी,
पल में क्षीण हो जाती है,
साथ मिले भोले का सब को,
धड़कन सुर में गाती है।
जिसने भोले को ….
यूं तो हमनें गांठ बांध ली,
भोले के संग जाने की,
मन में प्रीत जगा ली ऐसी ,
भोले संग मुस्कानें की।
जिसने भोले को ….
सुध-बुध खोकर हम भोले से,
मिलने जब-तब आते हैं,
चमत्कार का नाम है भोले,
बस भोले-भोले गाते हैं।
जिसने भोले को ….
आओ सारे जन हम मिल कर,
भक्ति बेहिसाब करें,
भोले की महिमा में रंग कर,
कर्म-भक्ति का पाठ पढ़ें।
जिसने भोले को ….
(123वां मनका)

कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
सी स्पेशल,गांधीनगर, इन्दौर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button