मधुबन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी सरजू नदी के किनारे मिला कच्ची शराब की
धधकती मिली भट्ठियां, चार कारोबारी गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मऊ : पड़ोसी जनपद आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत के बाद मऊ में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई। मधुबन सीओ उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम देवारा में भारी संख्या में पुलिस टीम धमकी। सरयू नदी के किनारे झुरमुट की आड़ में अवैध शराब बनाने की भट्ठियां धधकती मिलीं। इस बार कारोबारी भाग नहीं सके। पुलिस ने तीन सौ लीटर अपमिश्रित शराब समेत चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया। मौके पर 18 हजार लीटर लहन, ड्रम व हैंडपंप आदि को पुलिस टीम ने नष्ट किया।
दिन ढलते ही पहुंच गई पुलिस
अवैध शराब कारोबारियों के लिये चुनाव का वक्त अपने कारोबार के जरिये अच्छी-खासी आय करने का होता है। वैसे तो जिलाधिकारी अरुण कुमार व एसपी सुशील घुले आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के समय ही अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखे हैं, लेकिन आजमगढ़ में कई की जान जाने के बाद मातहत तेजी से सक्रिय हुए हैं। सीओ मधुबन के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी आनंद सिंह, मधुबन थानाध्यक्ष सौरभ राय, नीरज शर्मा, रितेश राय, सुशील यादव भारी पुलिस बल के साथ देवारा के नकिहवा में मंगलवार को दिन ढलते ही जा धमके।
गिरफ्तार दो आरोपी देवरिया के
यहां छापेमारी कर 300 लीटर शराब, नौसादर, नमक, फिटकरी, यूरिया बरामद किया। नकिहवा गांव निवासी सुनील राम, कारखाना निवासी सतीश यादव, देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के परसिया देवार निवासी गुड्डू यादव व छांगुर यादव को गिरफ्तार कर लिया। सबको पकड़कर मधुबन थाने लाया गया। यहां आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर बुधवार को चालान कर दिया गया।




